FEATURED STORY

Travel the World

Post Page Advertisement [Top]

 गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा- सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखती है बीजेपी

 प्रमोद सावंत ने नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समर्थन में किया प्रचार

 नई दिल्ली/नागपुर, 16 अप्रैल : महाराष्ट्र में लोकसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प हो चुका है। बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियां जीत की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तो बीजेपी पर चुनाव जीतने के बाद संविधान बदलने तक का आरोप लगा डाला। खड़गे के आरोपों पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने पलटवार किया है।


नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती आई है। जाति और धर्म की राजनीतिक करना कांग्रेस की फितरत है। बीजेपी विकास की राजनीति करती है। बीजेपी सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखती है। संविधान बदलने का आरोप निराधार है। 

डॉ प्रमोद सावंत ने दावा किया कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटें जीतेगी। अकेले महाराष्ट्र में बीजेपी 40 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल चुनावी रैलियों में लगातार ये आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद संविधान बदल देगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार इन आरोपों को निराधार बता चुके हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने कहा भी था कि चुनाव के समय संविधान के नाम पर झूठ बोलना कांग्रेस और इंडी गठबंधन का फैशन बन गया है। हमारा संविधान सरकार के लिए गीता, रामायण, बाइबल और कुरान है। 

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]